{"_id":"6560936de2014b738104eba5","slug":"father-took-away-son-from-maternal-home-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7449-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ननिहाल से बेटे को उठाकर ले गया पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ननिहाल से बेटे को उठाकर ले गया पिता
विज्ञापन
-ससुर ने दामाद पर लगाया अपहरण का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हजूराबाद गढ़ी निवासी व्यक्ति ने अपने दामाद व तीन अन्य लोगों पर नाती के अपहरण का आरोप लगाया है। इस मामले में सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हजूराबाद गढ़ी निवासी धर्मवीर सिंह की बेटी मोंटी की शादी करीब 12 साल पहले कुर्डी नांगल निवासी निशांत के साथ हुई थी। मोंटी व उसके पति निशांत के बीच विवाद चल रहा है। मोंटी अपने बेटे नक्श (10) के साथ अपने पिता के घर रहती है। बृहस्पतिवार शाम नक्श अपने दोस्तो के साथ बाहर खेल रहा था। शाम करीब पांच बजे निशांत अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और नक्श को जबरन उठाकर ले गया। धर्मवीर ने अपने दामाद निशांत के अलावा उसके साथी रणवीर, विक्रांत, सत्यम उर्फ वंशु के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप ढोढियाल का कहना है कि चारों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-- --
छह साल से अलग रह रहे हैं पति-पत्नी
मोंटी ने बताया कि पति से विवाद होने के कारण वह अपने बेटे नक्श के साथ छह साल से अपने पिता के घर रहा रही है। उसका बेटा डौला गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। पीड़ित ने बताया कि उसका पति निशांत एसएसबी में नौकरी करता है और उसकी तैनाती सिक्किम में है। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी आया हुआ है, उनका न्यायालय में वाद चल रहा है।