फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Father-son accused of smuggling fake Remdesivir injection reached High Court

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन तस्करी के आरोपी बाप-बेटा पहुंचे हाईकोर्ट

Thu, 08 Jul 2021 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Father-son accused of smuggling fake Remdesivir injection reached High Court
बागपत। नकली रेमडेसिविर के इंजेक्शन की तस्करी के आरोपी मनमोहन और उसके बेटे मुकुंद ने अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। उधर, मामले के विवेचक एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कोर्ट में जमानत अर्जी का विरोध करेगी।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली पुलिस को शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग के दौरान एसयूवी गाड़ी में 19 मई को 60 इंजेक्शन रेमडेसिविर मिले थे। कार से आरोपी मनमोहन और उसका बेटा मुकुंद निवासी गांधी कॉलोनी, नई मंडी मुजफ्फरनगर व बिशन निवासी सलेमपुर चैक रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने 20 मई को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था। उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। उधर, दूसरी तरफ लखनऊ लैब में इंजेक्शनों के आठ नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। लैब रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि इंजेक्शन नकली हैं। मुकदमे में नकली इंजेक्शन सप्लाई करने की धारा भी बढ़ाई जा चुकी है। पुलिस केस की विवेचना कर रही है। वहीं, आरोपी मनमोहन व मुकुंद की जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। चार, 14 और 16 जून को जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई थी। 18 जून को एडीजे-4 सुशील कुमार ने सुनवाई के बाद आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

मामले के विवेचक एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अब आरोपी मनमोहन व मुकुंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। पुलिस कोर्ट में जमानत अर्जी का विरोध करेगी। बता दें कि इस मामले में एक अन्य आरोपी सुखपाल को पुलिस ने दो जुलाई को गिरफ्तार किया था। जबकि आरोपी विशाल निवासी मुजफ्फरनगर अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed