{"_id":"5f397d6f8ebc3e3cfc6c4159","slug":"father-gave-40-years-to-bjp-want-justice-baghpat-news-mrt4964354178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने 40 साल भाजपा को दिए, इंसाफ चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने 40 साल भाजपा को दिए, इंसाफ चाहिए
विज्ञापन
बागपत: छपरौली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे उत्तर प?
- फोटो : BAGHPAT
पिता ने 40 साल भाजपा को दिए, इंसाफ चाहिए
डबडबाई आंखों से संजय खोखर के दोनों पुत्रों ने सीएम को बताई सारी बात
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सीएम से मिलने पहुंचे संजय खोखर के दोनों पुत्रों मनीष और अक्षय ने अपना दर्द बयान किया और सीबीआई जांच की मांग की। सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान दोनों भावुक हो गए। डबडबाई आंखों से सीएम को पूरी बात बताई। दोनों ने कहा कि उनके पिता ने भाजपा को 40 साल दिए हैं, वह इंसाफ मांगने आए हैं।
अवैध खनन, वसूली और शराब तस्करी करने वालों पर करें सख्ती : सत्यपाल सिंह
बागपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान जिले में पिछले कुछ दिनों में हुए घटनाक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने वालों, शराब तस्करी और रंगदारी मांगने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी होगी। ऐसे लोगों को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हुए बिना निर्दोष लोगों की जान नहीं बचाई जा सकेगी। सही कार्रवाई किए जाने के बाद ही युवाओं को इस तरह के धंधों में शामिल होने से रोका जा सकता है। सीएम से एसआईटी या सीबीआई जांच की मांग भी रखी। सांसद ने संजय खोखर के परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग रखी।