{"_id":"637a6a77249967633d01caa0","slug":"fascinated-by-cultural-programs-there-was-a-lot-of-applause-baghpat-news-mrt6144794103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन, खूब बजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन, खूब बजी तालियां
विज्ञापन
बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते अभिवाभक व छात्र-छात्रा
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में रविवार को पुरातन छात्र मिलन समारोह आयोजित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और खूब तालियां बजी।
काठा स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में पुरातन छात्र मिलन समारोह में पहुंचे सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, डीएम राजकमल यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर का एससीसी कैडेट्स ने बैंड से स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के साथ ही अध्यक्ष अजय चौधरी, प्रबंधक अक्षय चौधरी, प्रबंध समिति सदस्य अविका चौधरी, प्रधानाचार्य मेघना दहिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिकाएं, भारतीय संस्कृति की झांकियां प्रस्तुति की। छात्र-छात्राओं ने अपने जीवन का अनुभव साझा किया और शिक्षकों को अपनी सफलता का श्रेय दिया।
विज्ञापन
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि छात्र छात्राएं कठिन परिश्रम कर अपना लक्ष्य हासिल करें। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मन की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने शक्ति को पहचानकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुरातन छात्र-छात्राओं में फिजा खान, ईशा पाराशर, अभिषेक लोबियान, प्रिया गोयल, मीनाक्षी, नितेश मानव, रमन कौशिक, कासिम खान, ट्विंकल शर्मा आदि मौजूद रहे।