Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will launch a protest if the sugarcane price falls below 550 rupees.

Baghpat News: गन्ने का भाव 550 रुपये से कम हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान

Thu, 05 Nov 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers will launch a protest if the sugarcane price falls below 550 rupees.
-दिल्ली रोड पर हुई बैठक में लिया निर्णय, महंगाई के हिसाब से मूल्य बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली रोड पर बुधवार को किसानों ने बैठक कर गन्ने का भाव 550 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इससे कम भाव तय किया तो वे पंचायत कर आंदोलन शुरू करेंगे।

सुबोध राणा ने बैठक में कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से खेती की लागत में भारी इजाफा हुआ है। खाद, डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक और कृषि उपकरणों के दाम बढ़ गए हैं। खेतों में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी भी बढ़ी है। जोताई, सिंचाई, छिलाई और गन्ने को मिल तक पहुंचाने का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महंगाई को देखते हुए गन्ने का भाव कम से कम 550 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। इससे कम भाव किसानों को स्वीकार्य नहीं होगा। । बैठक में जल सिंह, रामपाल, सुधीर, ओमवीर, मनोज, वेदपाल और नीलकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed