फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will hold a panchayat today if they do not receive compensation for crops destroyed by floods.

Baghpat News: बाढ़ से नष्ट फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर आज पंचायत करेंगे किसान

Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers will hold a panchayat today if they do not receive compensation for crops destroyed by floods.
बदरखा गांव में बैठक को संबो​धित करता किसान: संवाद
छपरौली। बदरखा गांव में बुधवार को किसानों की बैठक हुई। किसानों ने अभी तक भी यमुना में बाढ़ आने से नष्ट हुई फसल का मुआवजा नहीं दिया और इससे किसान काफी परेशान है। प्रशासन पर उनकी आर्थिक तंगी की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार को किसानों की पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में ईलम सिंह ने कहा कि बदरखा व ककौर गांव के किसानों की लाखों रुपये की फसल यमुना कटाव में चली गई थी, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने किसानों को मुआवजा दिलाने की तरफ ध्यान तक नहीं दिया। कहा कि गांधी जयंती पर सभी पीड़ित किसान अनशन करेंगे और बदरखा में पंचायत कर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जाएगी। किसानों की 1500 बीघा फसल नष्ट होने के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है और ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। किसान कर्ज में डूबता जा रहा है और कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। बैठक में कल्लू पहलवान, कंवरपाल, सुधीर, सोनू, इकबाल चरण सिंह, ओमपाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed