फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will boycott the assembly elections

विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे किसान

Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers will boycott the assembly elections
शबगा गांव मंे किसानों की पंचायत संबोधित करते वक्ता। - फोटो : amar ujala
बागपत के छपरौली के शबगा गांव में आयोजित पंचायत में क्षेत्रीय किसानों ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने और 15 नवंबर को बागपत कलक्ट्रेट में धरना देने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र के शबगा गांव के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सुभाष चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कोई भी सरकार क्षेत्र के किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान दिलाने में किसानों की मदद नहंीं कर रही है।  किसानों ने कहा भुगतान होने तक किसी भी दशा में गन्ना नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी किसान एक मत है। किसानों ने कहा वे न तो मिल को चलने देंगे और न ही कांटे नहीं चलने देंगे।  उन्होंने बताया पंचायत में तय किया क्षेत्रीय किसान आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्णतया बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने 15 नवंबर को बागपत कलक्ट्रेट होने वाले किसानों के धरने को भी सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा पालतू पशुओं को भी साथ लेकर जाने की अपील की। इसमें गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह, भोपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, दीपक, अशोक, मुनेश बरवाला, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद, देवेंद्र, सतेंद्र, रणवीर सिंह, महावीर, रामस्वरुप, कालू आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से आक्रोश

बड़ौत। बिजरौल गांव के आर्य समाज मंदिर में थांबा चौधरी यशपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई पंचायत में मलकपुर चीनी मिल द्वारा 2015-16 के गन्ने का भुगतानन होने पर रोष जताया गया। इस पर निर्णय लिया जब तक पिछले सीजन का पूरा भुगतान नहीं कर देता, तब मलकपुर मिल को गन्ना नहीं दिया जाएगा और न ही मिल चलने दिया जाएगा।  पंचायत में पूर्व प्रधान उपेंद्र, सुभाष, रविंद्र प्रधान, चंद्रपाल, पूर्ण, यशपाल प्रधान, बलजोर, सतपाल, बिजेंद्र आदि ने भी विचार रखे।

 

झूठा निकला गन्ना आयुक्त का आश्वासन 
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित न होने पर रविवार को ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक छछरपुर गांव में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा गन्ना आयुक्त लखनऊ का आश्वासन झूठा निकला। बैठक में गन्ने की समस्या का जल्द निस्तारण न होने आंदोलन शुरू करने का  निर्णय लिया।


वक्ताओं ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण आज क्षेत्र का किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। ग्राम प्रधान रणवीर सिंह ने कहा  बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण किसानों के पास न तो खाना खाने के लिए पैसे हैं और न ही परिवार चलाने का खर्च। इधर-उधर से साहूकारों से ब्याज पर पैसा उठाकर काम चला रहा हैं। ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा एक माह पूर्व बकाया गन्ना भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर लखनऊ गन्ना आयुक्त से संगठन के कार्यकर्ता मिले थे, जहां पर संगठन को आश्वासन देकर लौटा दिया, लेकिन एक  माह बाद भी समस्या जस की तस है।


 

 

बैठक में जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्र के किसानों को जागरूक कर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। अध्यक्षता रणवीर प्रधान ने की। संचालन अनिल कुमार एडवोकेट ने किया। इसमें संजीव प्रधान, प्रवेश त्यागी, राम स्वरूप, वीर सैन, रणवीर, अनिल कुमार एडवोकेट, कालू, शीलू, रमेश, जोनी, बिजे पाल फौजी, ब्रजपाल फौजी आदि रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed