{"_id":"6037e1e48ebc3e769c3e27b3","slug":"farmers-welfare-government-dr-satyapal-singh-baghpat-news-mrt527188968","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और प्रदेश में किसानों की भलाई करने वाली सरकार : डॉ सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और प्रदेश में किसानों की भलाई करने वाली सरकार : डॉ सत्यपाल सिंह
विज्ञापन
बुढ़पुर गांव में भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का स्वागत करते ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बावली, किशनपुर बिराल और बूढ़पुर में किसानों के बीच पहुंचे सांसद
- विवाह समारोह के एक कार्यक्रम में भी सांसद हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
रमाला। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में किसानों की भलाई करने वाली सरकार है। कृषि कानून किसानों के हित में है। कुछ लोग किसानों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। शिक्षित किसान जागरूकता फैलाएं। किसानों के मुद्दों का गंभीरता से निराकरण कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को सांसद किशनपुर बिराल, बावली और बूढ़पुर में किसानों के बीच पहुंचे। बूढ़पुर गांव में किसान सहंसर पाल के आवास पर उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान हितैषी है। इन कानूनों से किसान अपनी फसल किसी भी राज्य में बेच सकता है। विपक्षी पार्टी कानूनों को काले कानून बता रही है, लेकिन कानून में काला क्या है, यह देश को नहीं बता पाई है। इन कानूनों में किसानों को व्यापारी से करार तोड़ने का अधिकार दिया गया है। व्यापारी किसानों की जमीन पर कोई ऋण नहीं ले सकता है। यदि किसी आपदा के समय फसल का कोई नुकसान होता है, तो उसके लिए भी बीमा करवाने के लिए भी व्यापारियों को किसानों की सहमति लेनी होगी। व्यापारियों ने यदि किसान के खेत में कोई नलकूप या कोई आवास बनाया तो कांट्रेक्ट खत्म होने पर वह संपत्ति किसान की होगी। बढ़ी बिजली दर, गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य बढ़ाने के बिंदुओं पर सरकार से वार्ता कर जल्द ही समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान, छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, रविन्द्र राठी अजित एडवोकेट, विक्रम राणा, प्रभात तोमर, बाबूराम आदि मौजूद थे।
रालोद के झंडे लहराकर किसान एकता जिंदाबाद के लगाए नारे
रमाला। बूढ़पुर गांव में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में उनके कार्यक्रम स्थल के नजदीक ही कुछ युवाओं ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। वायरल वीडियो में रालोद के झंडे भी दिखाई दे रहे हैं। नारेबाजी शुरू होते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवा मौके से चले गए। नारेबाजी कर रहे युवाओं ने कृषि कानून वापस लेने की मांग रखी। भाकियू जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। यह प्रकरण उस दौरान हुआ जब सांसद कार्यक्रम स्थल से एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए दूसरी जगह जा रहे थे।
विज्ञापन
समर्थकों ने सांसद पर बरसाए फूल
रमाला। बूढ़पुर में ही समर्थकों ने सांसद पर फूल भी बरसाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए जाने वाली वीडियो को एक-दूसरे को भेजा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुई।
भाजपा के कार्यक्रमों में कोई नहीं पहुंचा : डा सत्यपाल सिंह
रमाला। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि किशनपुर बिराल, बूढ़पुर और बावली में संवाद कार्यक्रम सफल रहे। किसानों ने गंभीरता से बातों को सुना और समझा है। किसी ने कार्यक्रम स्थल से दूर कहीं नारेबाजी की होगी, उन्हें जानकारी नहीं है। जिले के किसान कृषि कानूनों को समझ रहे हैं और किसी के भी झांसे में आने वाले नहीं है।