फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers warn to the movement

किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 19 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 19 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers warn to the movement
पैरीफेरल हाईवे के मामले को डीएम से मिलने पहुंचे खेकड़ा के 11 गांव के किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के मुआवजे और अन्य मुद्दों पर किसान संघर्ष समिति के सदस्यों की कलक्ट्रेट में एडीएम और प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ वार्ता हुई। किसानों को पांच अगस्त तक कुछ मांगे को पूरा करने का आश्वासन दिया है। किसानों ने मांगे पूरी न होने पर छह अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे में खेकड़ा क्षेत्र के 11 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित है। हाईवे निर्माण के कारण किसानों के सामने विभिन्न समस्याएं पैदा हो गई। मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों से मिले, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। सोमवार को किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में 11 गांव के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


एडीएम डीपी सिंह और हाईवे के प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर आशीष जैन के साथ किसानों की बैठक हुई। चौधरी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बिजली की लाइन शिफ्टिंग, खेती की सिंचाई के लिए पाइप डालने की व्यवस्था पांच अगस्त तक करा दी जाए। पांच से दस अगस्त के बीच ही भूमि का मुआवजा भी तय हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी दी की पांच अगस्त तक  जिन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है, अगर वह पूरी नहीं हुई तो छह अगस्त को आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।


इस दौरान देवेंद्र त्यागी, सुखबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, वीरेंद्र त्यागी, राजीव यादव, तेजपाल प्रधान, देवेंद्र प्रमुख, रामपाल, राजेंद्र, बिजेंद्र, जयपाल, धर्मपाल, वीरेंद्र, वेदप्रकाश, नरेश, धर्मपाल, बिजेपाल, सतपाल, हरेंद्र रहे। कुंडली ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे में सरफाबाद, सिगौली, फुलैरा, टुकाली, लहचौड़ा, मारकपुर, गोणा, बड़ागांव, खेकड़ा, मवीकलां और काठा के किसानों की भूमि अधिग्रहित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed