फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers uproar when indet is not released

इंडेट जारी न होने पर किसानों ने किया हंगामा

Mon, 27 Jan 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers uproar when indet is not released
बड़ौत की बड़ौली रोड़ पर गन्ना समिति पर हंगामा करते किसान। - फोटो : BARAUT
इंडेट जारी नहीं होने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। इंडेट जारी नहीं होने सहित अन्य गन्ने की समस्याओं को लेकर सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने बड़ौली रोड़ स्थित गन्ना समिति मलकपुर पर प्रदर्शन किया।

सोमवार को बामनौली, बिजरौल, बड़ौत, बासौली, मलकपुर आदि गांव के काफी संख्या में किसान गन्ना समिति मलकपुर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उन्हें समय पर इंडेट जारी नहीं किया जा रहा है, जिस कारण उनके खेत में गन्ने की फसल सूख रही है। उन्होंने बताया कि कई किसानों का कोड भी लॉक हो गया है, जिस कारण परेशानी हो रही है। लगातार ऐसी शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान किसानों की समिति कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन करने वालों में धर्मवीर, मांगेराम, दीपक, बिजेन्द्र, पवन, पंकज, ब्रजराज, सचिन, कृष्णपाल, महावीर, पुष्पेन्द्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed