फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' uproar in tahsil divas

किसान दिवस में हंगामा

Wed, 18 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 18 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar in tahsil divas
बागपत कलक्ट्रेट में किसान दिवस में हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
बागपत में बकाया भुगतान और सिंचाई के पानी की आपूर्ति के लिए किसान दिवस में किसानों ने हंगामा किया। मिलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रालोद के छपरौली विधायक वीरपाल राठी ने कहा 30 मई तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ौत तहसील का घेराव कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। डीएम ने समाधान का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ह्दय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया । इसमें डीएम ने किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। रमाला, मलकपुर और बागपत चीनी मिलों पर बकाया पर किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों ने कहा न तो उनके बकाया का भुगतान किया जा रहा है और न ही फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी है।

विज्ञापन

 

रालोद विधायक वीरपाल राठी ने भुगतान न होने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया। अन्य किसानों ने भी विरोध जाहिर किया। इस बीच हंगामे की स्थिति बन गई। नहरों की सिल्ट सफाई की व्यवस्था की मांग की। किसानों ने डीएम  को बताया साढे़ पांच हॉर्स पावर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद भी उनसे साढ़े बारह हॉर्स पावर का बिल वसूला जा रहा है। सीएचसी बागपत में जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त कराने की मांग  भी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएम ने डौला से रटौल तक नहर की  सफाई कराने के भी निर्देश दिए। गांवों में तालाबों की सफाई एवं अन्य विकास कार्य कराने के लिए खुली बैठक कराने की बात कही। नाली एवं चक रोड़ की पैमाइश के कार्य प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। असाध्य बीमारियों एवं किसानों को उनके  परिवार के सदस्यों के बीमार होने पर भुगतान करें। 


 

एलडीएम को निर्देश दिए भूमि विकास बैंक अथवा अन्य किसी बैंक से नो ड्यूज प्राप्त करने के बदले कोई फीस नहीं ली जाएगी। एडीएम धर्मपाल सिंह, एसडीएम बड़ौत यशवर्धन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed