फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' uproar against installing meters on tube wells

Baghpat News: ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने के विरोध में किसानों का हंगामा

Mon, 04 Dec 2023 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar against installing meters on tube wells
-एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। ऊर्जा निगम द्वारा ट्यूबवेलों पर मीटर लगाए जाने के विरोध में सोमवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। साथ ही अधिशासी अभियंता से मिलकर नाराजगी जताई। इस दौरान किसानों ने ओटीएस योजना की तिथि बढ़वाए जाने की मांग की। वहीं चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल सिंह व किसान नेता विक्रम आर्य के नेतृत्व में बावली, मलकपुर, जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, कोताना, बड़ौली, हिलवाड़ी आदि के किसान एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री ट्यूबवेलों की बिजली फ्री कर रहे हैं। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अधिकारी चेंकिग कर ट्यूबवेलों पर मीटर लगवाए जाने का दवाब बना रहे हैं। विरोध करने पर किसानों को झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देते हैं। यह सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने किसानोें को लाभ पहुंचाने के लिए ओटीएस योजना चला रखी है। दूसरी ओर मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। ऐसे में हर तरफ किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने ओटीएस योजना को मार्च माह तक बढ़ाए जाने व बकाया गन्ना भुगतान दिलाने के साथ-साथ ट्यूबवेलों पर मीटर न लगवाए जाने की मांग की। एक्सईएन दीपांशु राय ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या हल कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अशोक कुमार, जयवीर, देवेन्द्र, प्रकाश, यशवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed