{"_id":"61bcbf438b3d0a7f0376d15f","slug":"farmers-uproar-against-ghatauli-kahkra-news-mrt569395716","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने क्रय केंद्र पर कांटा चेक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे में बागपत शुगर मिल के ए गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर सीसीओ ने मौके पर पहुंचकर कांटे को दुरुस्त कराकर किसानों की समस्या का समाधान कराया।
कस्बे में बागपत शुगर मिल के तीन गन्ना तौल केंद्र हैं। इनमें ए गन्ना तौल केंद्र पाठशाला रोड पर है। वहां किसानों ने शुक्रवार को 90 किलो की घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया। डीएम को भी घटतौली की जानकारी दी। इसके बाद सीसीओ राजदीप सिंह गन्ना तौल केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के सामने ही तौल कांटे चेक किए। उसे दुरुस्त कराया। किसानों ने आरोप लगाया कि तौल लिपिक सुधीर घटतौली करता है। वह प्रत्येक गन्ना बोगी पर 90 किलो से एक कुंतल की घटतौली कर रहा है। किसान उसे काटा ठीक करने को कहते हैं। इस पर वह अभद्रता करता है। सीसीओ ने उनकी समस्याओं का समाधान कराया। उन्होंने बताया कि कोई घटतौली नहीं हो रही है। फिर भी किसानों की शंका दूर करने के लिए कांटे को चेक कराया गया। उसे दुरुस्त कराया गया। इस दौरान देवेंद्र, सुनील, रवींद्र कुमार, लोकेश, संदीप, सुभाष, प्रमोद आदि किसान मौजूद रहे।