फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers staged a sit-in to get the Malkapur Mill purchasing centre removed.

Baghpat News: मलकपुर मिल का क्रय केंद्र हटवाने के लिए किसानों ने दिया धरना

Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in to get the Malkapur Mill purchasing centre removed.
-सिरसलगढ़ दरकावदा गांव में किनौनी मिल का क्रय केंद्र लगवाने की उठाई मांग
विज्ञापन


फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव के किसानों ने सिरसलगढ़ दरकावदा के जंगल से मलकपुर चीनी मिल का क्रय केंद्र हटवाने की मांग को लेकर धरना दिया। किसानों ने कहा कि तब तक किनौनी मिल का क्रय केंद्र नहीं लगाया जाता, जब तक धरना जारी रहेगा।

किसान हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मलकपुर चीनी मिल को गन्ना दे रहे हैं, लेकिन मिल द्वारा समय से भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार मलकपुर मिल का क्रय केंद्र हटवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अफसर समस्या की तरफ ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। गन्ना भुगतान समय से नहीं होने के कारण बच्चों की फीस, पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था तक नहीं हो पाती है। चेतावनी दी कि इस बार मलकपुर मिल को गन्ना नहीं देेंगे और यदि जरूरत पड़ी तो कोल्हू पर किसान गन्ना बेचेंगे। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी से किनौनी मिल का क्रय केंद्र लगवाने की मांग की। इस दौरान रमेश, सुखपाल, प्रवीण, हरबीर, इंद्रपाल, सुबोध, वीरेंद्र, जगमेहर, विनोद, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed