{"_id":"6686a3e10074c1d84f02079c","slug":"farmers-should-spray-medicines-in-the-fields-using-drones-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-115042-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसान खेतों में ड्रोन से करें दवाइयों का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसान खेतों में ड्रोन से करें दवाइयों का छिड़काव
विज्ञापन
चौगामा क्षेत्र में भैसाना चीनी मिल के अधिकारियों ने की किसान संगोष्ठी
फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। चौगामा क्षेत्र में भैसाना चीनी मिल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को किसान गोष्ठी की। उन्होंने किसानों को फसल में लगने वाले रोग से बचाव की जानकारी दी।
दोघट, दाहा व निरपुड़ा गांव में बृहस्पतिवार को भैसाना चीनी मिल के यूनिट प्रभारी चंद्रवीर सिंह, गन्ना प्रबंधक योगेंद्र डबास, डा. विकास बालियान, संजय सिंह, रोहित तोमर, संजय शर्मा, नितिन कुमार ने पहुुंचकर गन्ने की फसल देखी। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया। यूनिट प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने किसानों को बताया कि अभी गन्ना फसल अच्छी खड़ी है, लेकिन इस समय गन्ना फसल में चोटी बेधक, मिली बग कीट व पोक्का बोइंग बीमारी आ सकती है। इनके बचाव के लिए किसान फर्टेरा 7.5 किग्रा प्रति एकड़ में छिड़काव करें। किसानों को ड्रोन से स्प्रे करने की भी सलाह दी। बताया की ड्रोन द्वारा स्प्रे कराने से अच्छी तरह से छिड़काव हो जाता है। इस दौरान रणबीर सिंह, कालूराम, तेजपाल सिंह, संजय, महेंद्र, राजबीर, सतेंद्र कुमार, नीरज, सुखपाल, प्रमोद मौजूद रहे।