फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' ruckus on asking for land maps

अधिगृहित जमीन के कागज नहीं देने पर रुपये मांगने का आरोप लगा किसानों का हंगामा

Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers' ruckus on asking for land maps
बागपत। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनोमिक कॉरिडोर के लिए अधिगृहित जमीन के नक्शे तहसील में होने के बावजूद किसानों से मांगे जा रहे हैं। आरोप है कि नक्शे नहीं देने के कारण राजस्व विभाग के कर्मचारी सभी किसानों पर रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। इसके विरोध में किसानों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके साथ ही मुआवजा बढ़ाकर देने व सर्विस रोड बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर चार जिलों के किसान 22 नवंबर को एनएचएआई के परियोजना निदेशक के कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनोमिक कॉरिडोर के लिए चार जिलों बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के सैकड़ों किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। किसानों को जमीन का 2015 के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है। इसके बाद से सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। किसान 2021 के सर्किल रेट तय करके मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान इसके अतिरिक्त सर्विस रोड समेत अन्य मांग उठा रहे हैं। आरोप है कि इन मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। किसानों पर नक्शा 41 व 45 देने का दबाव राजस्व विभाग के कर्मचारी बना रहे हैं। हालांकि किसानों के पास ये नक्शे नहीं हैं और ये केवल राजस्व विभाग में होते हैं। किसानों का आरोप है कि नक्शे नहीं देने पर रुपये मांगे जा रहे हैं। इस तरह की शिकायत शामली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में हुई तो अधिकारियों ने नक्शे नहीं मांगने का आदेश जारी कर दिया। बागपत में किसानों पर अभी नक्शे देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर ही किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान कंडेरा से राजीव तोमर, राकेश अहलावत, सरूरपुर से यशवीर, सुशील कुमार, रवींद्र, सुरेश पाल, विनोद, टीकरी से सहेंद्र पाल राठी, कौशेंद्र, नौरोजपुर से प्रियव्रत, अमित, ओमप्रकाश प्रधान, गांगनौली से अशोक राठी, राजपाल राठी, सचिन राठी, शिवम राठी, बिजरौल से सनोज, सतेंद्र, तिरसपाल, वेद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed