{"_id":"62127a64ad27d6387f313171","slug":"farmers-ruckus-for-transformer-baghpat-news-mrt5776963128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को लेकर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को लेकर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
बालैनी के गांव मतातनगर में ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : BAGHPAT
डेढ़ महीने पहले चोरी कर लिया था ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को लेकर रविवार को मतानतनगर के किसानों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि डेढ़ माह पूर्व चोर ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए थे। इससे उनकी ट्यूबवेल बंद पड़ी हैं। सिंचाई के अभाव में फसलें खराब हो रही हैं। इससे क्षुब्ध किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। वहीं, समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
मतातनगर गांव में करीब डेढ़ माह पूर्व चोर सौ केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए थे। इससे आठ किसानों की ट्यूबवेल जुड़ी हैं। किसान तभी से ऊर्जा निगम के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर रहे हैं, मगर सुनवाई नहीं हुई है। रविवार को किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ट्यूबवेल नहीं चलने से उनकी फसलें सूख रही हैं। मौसम में बदलाव आने से गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त ट्यूबवेल पर आने वाली लाइन भी जर्जर हो चुकी है, जो आए दिन टूटी रहती है। तार टूटने से किसानों की फसल तक जल चुकी हैं, मगर निगम के अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने रविवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग उठाई। वहीं, समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। हंगामा करने वालों में महावीर, तेजपाल, अजबसिंह, हरलाल, सोहनलाल, योगेंद्र, सत्यपाल, भंवर सिंह मौजूद रहे। वहीं, अवर अभियंता संजय कुमार का कहना है कि लाइन बदलवाने का एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। ट्रांसफार्मर मंगवा दिया है, जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।