{"_id":"5e73b5f78ebc3e76d36ade16","slug":"farmers-protest-for-payment-of-cane-dues-baraut-news-mrt4744154176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत में गन्ना सहकारी समिति मलकपुर पर ज्ञापन देते किसान।
- फोटो : BARAUT
Link Copied
बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ौली रोड स्थित सहकारी गन्ना समिति मलकपुर पर क्षेत्र के किसानों ने प्रदर्शन कर सचिव को ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को सिनौली, मलकपुर, बावली, जौनमाना व ढिकाना गांव के बड़ौली रोड पर स्थित सहकारी गन्ना समिति मलकपुर पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान विपिन पूनिया का कहना था कि मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का वर्ष 2019-2020 का करीब 350 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि वर्ष 2018-2019 का भी भुगतान अब तक किसानों के खातों में नहीं पहुंचा है। इसके चलते किसान बच्चों की स्कूलों में फीस जमा तक नहीं कर पा रहे हैं। उधारी लेकर किसान परिवार चलाने को विवश है। तहसील दिवस, एसडीएम, डीएम सहित गन्ना विभाग के अफसरों से शिकायत करने पर भी भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने समिति सचिव को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान सुरेशपाल बावली, धर्मेंद्र, सुखपाल, कुलवीर, सुखपाल, गौरव प्रधान, प्रमोद, भगत, श्यामचन्द मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।