फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers protest at the power station

Baghpat News: किसानों का बिजलीघर पर धरना

Thu, 29 Dec 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the power station
अग्रवाल मंडी टटीरी के विद्युत केंद्र पर धरने पर बैठे भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता व किसान - फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में बिजलीघर पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघ नेतृत्व में कस्बे और नया गांव के किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में धरना दिया। किसानों ने नलकूपों पर लगाए 11 मीटर बिजलीघर में जमा कराए।
विज्ञापन

नलकूपों पर मीटर लगाने और विद्युत निगम के कर्मचारियों की मनमानी के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री शशांक त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने बिजलीघर पर धरना दिया। किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को नलकूपों पर लगाए गए 11 मीटर जमा कराए। किसानों का कहना था कि नलकूपों पर मीटर सहन नहीं किया जाएगा। किसानों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर मनमानी कर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कर्मचारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने एसएसओ प्रमोद त्यागी को ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया। धरने में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश पूनिया, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, पूर्व सभासद अश्वनी, मुरली चौधरी, राजेंद्र ठेकेदार, मंजेश कुमार, यशपाल सिंह, प्रदीप कुमार, वीर सिंह, सुमंत ठाकुर, विजयपाल, मनीष, आकाश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed