फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers picketed the Mill Gate

मलकपुर मिल के गेट पर किसानों का धरना

Sun, 13 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 13 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers picketed the Mill Gate
मलकपुर मिल के गेट पर किसानों की पंचायत को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में मलकपुर चीनी मिल के अधिकारियों के शनिवार को मिल का शुभारंभ करने की सूचना को देखकर क्षेत्र के किसानों ने शनिवार की तड़के ही मिल को घेर लिया और मिल गेट पर धरना देकर बैठ गए। कोई भी मिल अधिकारी किसानों की भीड़ को देखकर मिल में आने की हिम्मत नहीं जुटा सका और मिल नहीं चल पाई। बाद में पंचायत में किसानों ने कहा जब तक मिल गन्ने का पूर्ण भुगतान नहीं करता, तब तक मिल नहीं चलने दिया जाएगा और 15 नवंबर को क्षेत्र के किसान डीएम कार्यालय परिसर में धरना देंगे। 
विज्ञापन


 मिल अधिकारियों ने शनिवार से मिल चलाने की घोषणा की और उन्होंने  इंडेंट भी जारी किया। इसके बावजूद मिल में कोई गन्ना लेकर नहीं आया। शनिवार को प्रात: साढ़े पांच बजे ही क्षेत्र के किसानों ने मिल का मुख्य द्वार घेर लिया। किसानों की भीड़ को देखकर मिल के अधिकारी मिल में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और न ही दिखाई दिए। इसके बाद मिल गेट पर चौबीसा चौधरी सुभाष की अध्यक्षता और विजयपाल दरोगा के संचालन में पंचायत हुई। 

विज्ञापन


पंचायत में किसानों ने मिल अधिकारियों और केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा और कहा प्रशासन और सरकार नहीं चाहती किसानों को गन्ने का भुगतान मिले और वे मिल चलाने पर उतारू है, लेकिन किसान किसी भी हाल में न तो गन्ना देंगे और नहीं मिल चलने देंगे। बाद में पंचायत में निर्णय लिया  जब तक मिल किसानों का मय ब्याज समेत पूर्ण गन्ने का भुगतान नहीं कर देता मिल को चलने नहीं दिया जाएगा और न ही गन्ना दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में निर्णय लिया 15 नवंबर को क्षेत्र के किसान जिलाधिकारी कार्यालय को घेरेंगे। वहीं पंचायत स्तर पर सीओ कर्मवीर सिंह पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया जो केस किसानों पर दर्ज किए हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा। पंचायत में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन धूम सिंह, परिषद के चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर, पूर्व चेयरमैन राम कुमार, राम सेवक, विकास प्रधान, अजय प्रधान, जयपाल प्रधान, दीपक प्रधान, घसीटा चेयरमैन, रामबीर, प्रमोद, जयवीर, जगवीर, विनोद कुमार, पप्पू, अनिरुद्ध आदि रहे।


भुगतान न होने तक मिल नहीं चलने देंगे
बड़ौत। सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने कहा किसानों का एक भारी समूह में आयोजित होकर भुगतान न होने के कारण और मिल द्वारा किसानों का अपमान करने पर मिल में तालाबंदी को अपनी मर्जी से खोलकर हवन पूजन करने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा किसी भी हाल में मिल नहीं चलने देंगे, जब तक मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर देता।


शुगर मिल मलकपुर के खिलाफ हाईकोर्ट मे रिट

छपरौली।  एसबीईसी शुगर मिल मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह ने बताया एसबीईसी शुगर मिल पर नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत  पहली तारीख 24 अक्तूबर लगी। इसमें कोई खरीददार न आने से 24 नवंबर की तारीख मुकर्रर की तो गन्ना आयुक्त ने इस मिल को गन्ने का आवंटन कैसे कर दिया जबकि डीएम बागपत ने प्रदेश के गन्ना आयुक्त को दूसरे मिल को मलकपुर मिल क्षेत्र का गन्ना आवंटित करने को पत्र लिखा था।

जिस मिल के खिलाफ नीलामी की प्रक्रिया चल रही है उसे गन्ने का आवंटन  किया ही नहीं जा सकता तो  गन्ना आयुक्त ने किस अधिकार से गन्ने का आवंटन किया। इसके विरोध में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट डालकर मिल को कराया आवंटन रद्द करने और दूसरे मिल को इस मिल क्षेत्र का गन्ना देने की मांग की है। उन्होंने कहा किसान किसी के बहकावे में न आए उनके हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed