फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers of Haryana forcibly harvested crops from Khadar of Yamuna

Baghpat News: यमुना के खादर से जबरन फसल काट ले गए हरियाणा के किसान

Thu, 25 Apr 2024 06:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Apr 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Haryana forcibly harvested crops from Khadar of Yamuna
यमुना के खादर से जबरन फसल काट ले गए हरियाणा के किसान
विज्ञापन

-टांडा के किसानों ने चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
फोटो - 1 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। यमुना खादर से बुधवार को हरियाणा के किसान प्रशासन व पुलिस फोर्स के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर खादर में पहुंचे और किसान जबरन गेहूं की फसल काटकर ले गए। जिस पर टांडा के किसानों ने हंगामा कर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

यमुना खादर में हरियाणा और बागपत के किसानों का फसल काटने को लेकर विवाद चल रहा है। हरियाणा के किसानों का कहना है कि खादर में उन्होंने फसल की बुआई की हुई है। जबकि टांडा के किसानों का दावा है कि गेहूं की फसल की उन्होंने बुआई की है। फसल को लेकर हुए विवाद को देखते हुए दोनों ओर के किसानों ने समालखा में बैठक करने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद बुधवार को हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा के किसान खादर में पुलिस के साथ पहुंचे और फसल को काटकर ले गए। पिछले साल भी हरियाणा के किसान पुलिस फोर्स के साथ टांडा खादर में आकर गेहूं की फसल काट कर ले गए थे। जिस पर टांडा के किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने फसल काटने के विरोध में लोकसभा चुनाव में मतदान न करने की चेतावनी दी। इस मौके पर बानो, अकील खान, जोहरा, कय्यूम, आसीफ, चंद्रपाल, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed