{"_id":"654001d0d94b4c53710d91a7","slug":"farmers-of-bamnauli-will-fast-unto-death-at-cm-residence-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6726-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बामनौली के किसान सीएम आवास पर करेंगे आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बामनौली के किसान सीएम आवास पर करेंगे आमरण अनशन
विज्ञापन
दोघट। बामनौली गांव में नसबंदी में मिली पट्टे की जमीन के लिए किसान काफी साल से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें भूमि नहीं मिली। किसानों ने सोमवार को शिकायती पत्रों की पूजा की। इसके साथ ही दीपावली बाद मुख्यमंत्री आवास पर आमरण अनशन करने का निर्णय लिया।
बामनौली निवासी किसान महेशपाल, सविता, पम्मी, पूजा, राजेंद्र, मोतीराम, पालो, सीमा, सविता, इंद्रपाल, राकेश, राजबीर, मनोज ने बताया कि गांव में 14 लोगों को 1976 में नसबंदी कराने पर पांच-पांच बीघा भूमि के पट्टे मिले थे। कुछ समय बाद उनकी भूमि पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया। वह तब से जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके अलावा किसानों की काफी भूमि चकबंदी विभाग द्वारा नदी, नालों में दर्शा दी और कुछ हवाई चक बता दिए। किसानों का कहना था कि पट्टे की भूमि के लिए दीपावली के बाद मुख्यमंत्री आवास पर अपने दस्तावेजों को लेकर आमरण अनशन करेंगे।
-- --