फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers movement will not harm BJP: Rawat

किसान आंदोलन से नहीं होगा भाजपा को नुकसान : रावत

Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement will not harm BJP: Rawat
पिलाना गाव में सत्यवीर सिंह त्यागी के आवास पर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व मौज - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को पिलाना निवासी सीटू पुत्र सतबीर त्यागी के आवास पर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया और बुजुर्गों ने उन्हें शाल भेंट किए। पूर्व सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश उनकी कर्म भूमि रही है। संघ में विभिन्न पदों पर रहते हुए यूपी में बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है। कृषि आंदोलन से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। आने वाले विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा का सरकार बनेगी। भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया है। भाजपा अपने विकास कार्यों के दम दोबारा सत्ता में आएगी। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ छोटे व मझले किसानों व व्यापारियों तक पहुंचा है। भाजपा सरकार में सुगम रास्ते, व्यापार, कृषि के सही दाम दिलवाए गए है। प्रदेश में अपराध कम हुआ है। अब बसे नहीं लूटी जाती। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। महिलाएं सुरक्षित है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने एक ऐसे राज्य की स्थापना की है जिसका विकल्प खोजना नामुमकिन है। विकास की बात करने वाले लोग भी सत्ता में रह चुके है। उन्होंने सत्ता में रहते हुए यूपी का विकास क्यों नहीं किया। देश में परिवारवाद की सत्ता समाप्त हो चुकी है। उन्होंने उत्तराखंड की सड़के, रेल की सुगमता, व्यवसाय के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजय त्यागी, प्रोफेसर सुरेश प्रकाश, मास्टर मदन, मोहन त्यागी, जनार्दन,योगिंदर, नरेंद्र, सुरेंदर, सोनू त्यागी, मुकेश, अवधेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed