फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers furious over arbitrariness on energy corporation and bank officials

ऊर्जा निगम व बैंक अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगा भड़के किसान

Thu, 20 Oct 2022 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers furious over arbitrariness on energy corporation and bank officials
बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों से जिले की समस्या रखते भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष च - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर ऊर्जा निगम व बैंक अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने अधिकारियों के सामने अंकुश नहीं लगाए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर और शिवदत्त शर्मा ने रटौल विद्युत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों पर ट्रांसफार्मर फूंकने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सब्जी की खेती करने वाले किसानों को डीएपी की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कर्मअलीपुर गढ़ी गांव निवासी किसान धर्मपाल ने कहा कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड पर 50 हजार रुपये ऋण लिया था। आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया, लेकिन बैंक अधिकारियों ने उसका ऋण माफ नहीं किया और आरसी जारी कर दी। उसने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी तो गलत सूचनाएं दी गईं। आरोप लगाया कि बैंक मित्र उसकी समस्या का समाधान कराने के लिए पांच हजार रुपये मांगते हैं। वहीं, बैंक अधिकारियों से नोटिस मांग रहा है। जिससे ऋण जमा कर सके। सीडीओ ने एलडीएम को जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग
भाकियू अजगर के जिलाध्यक्ष हरीश गुर्जर ने सीडीओ को ज्ञापन देकर बरसात से बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धान व सब्जी की फसल बर्बाद होने से किसान कर्ज में डूब गए हैं। यहां अंकित, महेश, नोमान, अवनीश, सचिन, सूरज, रणवीर, रिशू आदि मौजूद रहे।
एक-दूसरे पर टालते रहे अधिकारी
किसानों ने अधिकारियों के सामने कंडेरा-बिजरौल समेत कई मार्गों के जर्जर हाल का मुद्दा उठाया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी व गन्ना विभाग के अधिकारी इस समस्या को एक-दूसरे पर टालते रहे। इसके बाद में सीडीओ विद्यानाथ शुक्ला ने दोनों विभागों के अधिकारियों को गंभीरता से जांचकर सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
ट्रैक्टर घर में रहा, गाजियाबाद में कट गया चालान
निबाली गांव के किसान कर्म सिंह ने बताया कि उनका ट्रैक्टर गांव में खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होता है, जबकि गाजियाबाद में ओवरस्पीड में उसका चालान काट दिया गया। जिसका मेसेज आने के बाद जानकारी हुई। किसान ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
तौल केंद्र न हटवाया जाए
निबाली गांव के किसानों ने सीडीओ से शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में बने तौल केंद्र को हटाने की तैयारी चल रही है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने तौल केंद्र को यथावत संचालित कराने की मांग की और हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां भाकियू एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा, चाहतराम, राजवीर, सोनू पंडित, अरूण भाटी आदि रहे।
प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई करों
भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, बिजेंद्र प्रधान ने कहा कि पराली जलाने के मामले में किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। वहीं, प्लास्टिक जलाने, शहरों में कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने किसानों से पहले शहरी क्षेत्र में कूड़ा, प्लास्टिक व प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गलत बिल भेजने का आरोप
निनाना गांव के विनोद ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने लापरवाही कर एक लाख रुपये से अधिक का बिल जारी कर दिया। आरोप लगाया कि वह उनके मीटर की जगह अन्य मीटर का बिल है। उसकी जांच कराई जाए।

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किसान दिवस के दौरान गन्ना विभाग के अधिकारी को खरी खोटी सुनाते भ?

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किसान दिवस के दौरान गन्ना विभाग के अधिकारी को खरी खोटी सुनाते भ?- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किसान दिवस में अधिकारियों से समस्या रखते फैजपुर निनाना गांव के

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किसान दिवस में अधिकारियों से समस्या रखते फैजपुर निनाना गांव के- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों से जेई की शिकायत करते भाकियू नेता शिवदत्त शर्मा

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों से जेई की शिकायत करते भाकियू नेता शिवदत्त शर्मा- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किसान दिवस में बैंक अधिकारियों की शिकायत करता कर्मअलीपुर गढ़ी

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किसान दिवस में बैंक अधिकारियों की शिकायत करता कर्मअलीपुर गढ़ी - फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed