फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers did not get compensation even after 50 years

Baghpat News: 50 साल बाद भी किसानों को नहीं मिला मुआवजा

Mon, 25 Dec 2023 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not get compensation even after 50 years
दोघट। टीकरी-दोघट मार्ग के लिए अधिग्रहण हुई भूमि का पचास साल बाद भी मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पंचायत में हुंकार भरी। उन्होंने रोष जताते हुए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए किसान धारा सिंह ने कहा कि 1973 में दोघट से टीकरी तक नया मार्ग बनाया गया था, जिसमें कस्बे के 100 किसानों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया था। उस समय प्रशासन ने चकबंदी में जमीन वापस दिलाने का आश्वासन देकर जमीन का अधिग्रहण किया था। वर्ष 2005 में चकबंदी हुई, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें जमीन नहीं दी और न ही मुआवजा दिया गया। जिसके बाद किसान कई साल तक चक्कर लगाते रहे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। वर्ष 2014 में किसानों ने हाईकोर्ट में वाद दायर कर दिया। वर्ष 2016 में हाईकोर्ट ने डीएम बागपत को अपने स्तर से निस्तारण करने के आदेश दिए थे, लेकिन निस्तारण नहीं कराया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें मुआवजा नहीं दिलाया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। पंचायत का संचालन कुलदीप पंवार ने किया। इस मौके पर वायरन पंवार, धूम सिंह, यशपाल, महक सिह, राकेश, धनवीर, नीरज, गोपीचंद, सुनील, उमराव सिंह, प्रवीण, सुखबीर, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed