फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers demonstrated by chaining themselves

खुद को जंजीरों से जकड़कर किसानों ने प्रदर्शन किया

Tue, 26 Jul 2022 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated by chaining themselves
टीकरी में चल रहे धरने में हाथों में लोहे की जंजीर बांधे बैठे किसान - फोटो : BAGHPAT
दोघट (बागपत)। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान गांगलौनी-टीकरी चौराहे पर पिछले दस दिन से धरना दे रहे हैं। सोमवार को किसानों ने खुद को जंजीरों में जकड़कर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों ने बताय कि इकोनॉमिक कॉरिडोर में एनएचएआई और प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण के दौरान अनियमितताएं बरती गई हैं। जिसके विरोध में किसान पिछले दस दिन से धरना दे रहे हैं, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सोमवार को किसानों को अपने आप को जंजीरों में जकड़कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों ने पुसार-बराल मार्ग पर कट, खड़ी फसल का मुआवजा, अधिग्रहीत की जा रही जमीन का एक समान मुआवजा की मांग को लेकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। मौके पर राजवीर पहलवान, हरवीर, धन्ना पहलवान, कुशेंद्र, योगेश, नरेंद्र, आजाद, वीरेंद्र, किरतपाल प्रधान, मास्टर मांगेराम, संजीव, नरेशपाल, पालेराम, रविंद्र, ओमपाल, रोहताश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed