फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer's daughter Vanshika becomes topper, dreams of joining civil service

Baghpat News: किसान की बेटी वंशिका बनी टॉपर, सिविल सेवा में जाने का सपना

Wed, 14 May 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter Vanshika becomes topper, dreams of joining civil service
बड़ौत। लूंब गांव की एल्पाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा वंशिका चौधरी ने 12वीं में 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वंशिका के पिता अमित कुमार पेशे से किसान है और माता अंजू चौधरी शिक्षिका है। वंशिका ने बताया कि बिना किसी कोंचिंग किए पढ़ाई की। सोशल मीडिया को मनोरंजन के लिए कभी इस्तेमाल नहीं किया, मगर पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। बताया कि उसकी रूचि शुरूआत से सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना है। 12वीं के बाद बीए में दाखिला लेकर सिविल सेवा की तैयारी करेंगी। वह कहती हैं कि परीक्षा के दौरान सात से आठ घंटे पढ़ाई की। अगर एकाग्रता के साथ पढ़ाई की जाए तो हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

--
रिया चौहान बनना चाहती हैं इंजीनियर
बड़ौत। लूंब निवासी रिया चौहान गांव के ही एल्पाइन पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा है और 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिया का सपना इंजीनियर बनना है। बताया कि परीक्षा के दौरान आठ से नौ घंटे पढ़ाई की है। सोशल मीडिया का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया है। अब बीटेक में दाखिला लेकर इंजीनियर बनने की तैयारी करेगी। वह कहती हैं कि चाहे पढ़ाई कुछ घंटे करो, लेकिन उस समय किसी अन्य चीजों के बारे में नहीं सोचना चाहिए। ध्यान भटकता है तो पढ़ाई सही से नहीं होती हैं।
विज्ञापन

चार्टड एकाउंटेंट बनना चाहती हैं वंशिका जैन
बड़ौत। कस्बे के गांधी रोड पर रहने वाली ग्रोवेल पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा वंशिका जैन ने वाणिज्य वर्ग में 96.8 फीसदी अंक प्राप्त किए है। वंशिका के पिता मनोज जैन व्यापारी है और माता प्रिया जैन गृहिणी है। छात्रा ने बताया कि वह चार्टड एकाउंटेंट बनना चाहती है। बीकॉम में दाखिला लेकर पढ़ाई जारी रखेगी। बताया कि करीब नौ से दस घंटे पढ़ाई की। उसने बताया कि पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। वंशिका कहती हैं कि पहले ही लक्ष्य तय किया हुआ है कि पढ़ाई करके खुद अपने पैरों पर खड़े होना है। वह उस लक्ष्य को लेकर ही पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं अंकिता फोटो-36
बागपत। बड़ौत निवासी अंकिता कस्बे के ही लाॅर्ड महावीर एकेडमी में 10वीं की छात्रा है और 97.6 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। अंकिता का लक्ष्य 12वीं के बाद बीटेक करना और उसके साथ ही सिविल सेवा की तैयारी करना है। जिससे वह सिविल सेवा में जाकर देश सेवा कर सके। अंकिता ने बताया कि परीक्षा के दौरान छह से सात घंटे पढ़ाई की है और मोबाइल से दूर रहीं। पढ़ाई के समय परिजनों का पूरा सहयोग रहा। वह पढ़ाई करती थी तो उसे परिजनों का सहयोग मिलता था। वह अन्य विद्यार्थियों के लिए कहती हैं कि कोई भी कार्य करना है तो उसपर पूरा फोकस करके करना चाहिए।

डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहते हैं समर्थ पंवार
बागपत। बड़ौत के रहने वाले समर्थ पंवार कस्बे के ही जेपी पब्लिक स्कूल में 10वीं में पढ़ाई करते हैं और अब 10वीं में 97.2 अंक प्राप्त किए है। समर्थ का सपना डॉक्टर बनने का है। वह डॉक्टर बनने के बाद गरीब लोगों की मदद करना चाहते हैं। बताया कि परीक्षा के समय सात से आठ घंटे तक पढ़ाई की है। जरूरी प्रश्नों के लिए ही सोशल मीडिया का सहारा लिया है। परीक्षा के दौरान टीवी से भी दूर रहे। वह कहते हैं कि अगर आपका लक्ष्य तय होगा और मेहनत के साथ पढ़ाई करेंगे तो लक्ष्य जरूर मिलेगा। वह इसी सोच के साथ डॉक्टर बनने का सपना लेकर पढ़ाई कर रहे हैं।


--
सोशल मीडिया से दूर रहो, पढ़ाई पर फोकस रखो
बागपत। शुगर मिल कालोनी में रहने वाली सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल की मोली सिंह ने 10वीं में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मोली सिंह के पिता शुगर मिल में नौकरी करते हैं। मोली कहती हैं कि उसका सपना सिविल सेवा में जाना है। कहा कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहीं और पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस रखा। अगर आगे बढ़ना है तो पढ़ाई पर फोकस जरूर रखना होगा, क्योंकि पढ़ाई के बिना कुछ नहीं हो सकता है। 12वीं के बाद बीटेक करके सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेंगी। वह सिविल सेवा में जाकर जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सपना संजोए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed