फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers create ruckus in the Collectorate in protest against installation of smart meters

Baghpat News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किसानों का कलक्ट्रेट में हंगामा

Thu, 19 Sep 2024 04:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 19 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus in the Collectorate in protest against installation of smart meters
बागपत। कलक्ट्रेट में बुधवार को कई किसान संगठनों ने बिजली के निजीकरण व स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में हंगामा किया। यदि स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई की गई तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

किसान संगठनों के नेता व काफी संख्या में किसान ट्रैक्टरों से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में पहुंचे। वहां हंगामा करने के बाद धरना शुरू कर दिया गया। वहां किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ़ संजीव ने कहा कि घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ग्रामीणों के घरों पर मीटर लगाकर उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। किसान मजदूर एकता केंद्र मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान ने कहा कि किसान पहले ही कर्ज के नीचे दबा हुआ है और दूसरी तरफ बकाया गन्ना भुगतान तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में किसान बिजली का भार कैसे सहन कर पाएंगे। उन्होंने बिजली निजीकरण का भी विरोध किया। किसानों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। यदि उनके गांव में कोई मीटर लगाने पहुंचा तो उसको वापस भेज दिया जाएगा। उन्होंने एडीएम सुभाष सिंह को ज्ञापन देकर बिजली के निजीकरण नहीं करने, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करना व किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौजवान भारत सभा, मजदूर सहायता समिति, भीम आर्मी व किसान मजदूर एकता संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया। इस दौरान जितेंद्र तोमर, संजीव तोमर, अनुज चिकारा, प्रवीण कुमार, वीरपाल, विश्वपाल सिंह, हरेंद्र, प्रेमपाल, पुष्पेंद्र, बीर सिंह प्रधान, यशपाल, विक्रांत, मुस्तिकम, नवनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed