किसानों से एकजुट होने का आह्वान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद नेता रविंद्र हट्टी की अध्यक्षता और ऋषि ठेकेदार के संचालन में हुई पंचायत में सिरसली, रंछाड़, बिनौली, बरनावा, बामनौली, बिजरौल, गुराना, हिलवाड़ी आदि गांवों के किसानों और रालोद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें वक्ताओं ने कहा कुछ पार्टी के राज नेता किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के बजाए अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। रालोद नेता रविंद्र हट्टी और ऋषि ठेकेदार ने कहा कुछ दिन पहले छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर ने बागपत कलक्ट्रेट पर बिना किसानों की सहमति के धरना दिया। बाद में बिना किसी समझौते के धरना उठा लिया। यह धरना सिर्फ क्षेत्र के किसानों को बहकाने के लिए दिया था। अब किसान किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। पंचायत में किसानों ने तौल लिपिक पर घटतौली करने का भी आरोप लगाया। साथ ही किसानों ने शुगर मिल से गन्ने का इंडेंट बढ़ाने की मांग की। पंचायत में रविंद्र हट्टी, सत्यवीर, इंद्रपाल, राजीव, हरेंद्र, इलम सिंह, जयप्रकाश, सोहन पाल, उमेश, प्रदीप, हरवीर आदि रहे।
समस्याएं गिनाई
बड़ौत। क्षेत्र के किसान बृहस्पतिवार को भाजपा नेता चेयरमैन सतेंद्र तुगाना के नेतृत्व में सांसद डॉ. सत्यपाल से मिले। वहां किसानों ने सांसद को बिजली समस्या, गन्ना भुगतान कराने आदि समस्याएं गिनाई। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है। प्रत्येक किसानों की समस्याओं के लिए लगातार विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाए रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय खोखर, डॉ. अमित खोखर, चेयरमैन सतेंद्र तुगाना, रामवीर, अशोक, प्रेमपाल, आजाद, महक सिंह, भोपाल आदि रहे।