फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers are under pressure to weigh sugarcane on religion fork

धर्म कांटा पर गन्ने की तौल कराने को किसान बना रहे दबाव

Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers are under pressure to weigh sugarcane on religion fork
क्षेत्र के गांव सांकरौद स्थित बागपत शुगर मिल के गन्ना तौल कांटे को लगाते मिल के कर्मचारी। - फोटो : KAHKRA
धर्म कांटा पर गन्ने की तौल कराने को किसान बना रहे दबाव
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के सांकरौद गांव स्थित गन्ना केंद्र पर घटतौली के चलते आक्रोशित किसानों ने केंद्र के कांटे को उखड़वा दिया। अब किसान धर्म कांटे पर अपने गन्ने का तौल कराने के लिए दबाव डाल रहे हैं। साथ ही मिल प्रबंधन कांटे को दोबारा लगवाने के लिए फाउंडेशन की चुनाई का काम शुरू करा दिया है।

सांकरौद गांव स्थित बागपत शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली को लेकर विवाद बना हुआ है। कई बार किसान कांटे पर घटतौली को लेकर हंगामा प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके चलते अधिकारियों ने कांटे की जांच भी कराई लेकिन किसान संतुष्ट नही हुए। घटतौली को लेकर आक्रोशित किसानों ने 15 दिन पूर्व मिल के अधिकारियों को भी बंधक बनाया था। इसकी सूचना पर एसडीएम खेकड़ा राजपाल सिंह, क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा और गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने केंद्र पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। किसानों ने तौल लिपिक पर घटतौली का आरोप लगाया था। इसके बाद सीसीओ ने लिपिक को निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद भी केंद्र पर घटतौली की शिकायत बनी रही। आक्रोशित किसानों ने दो दिन पूर्व तौल कांटे को उखड़वा दिया। अब किसान धर्म कांटे पर गन्ना तौल कराने का दबाव डाल रहे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को दोबारा तौल कांटा लगवाने के लिए फाउंडेशन की चुनाई दिनभर कराई गई। शुगर मिल के सीसीओ राजदीप सिंह का कहना है कि केंद्र पर घटतौली नही हो रही थी। कांटे के फाउंडेशन मे खामी थी। उसे दोबारा से बनवाया जा रहा है। किसानों को परेशान नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed