फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers also did not agree on the value of Rshasn Mnwvl

शासन की मान मनव्वल पर भी नहीं माने किसान

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/खेकड़ा / अमर उजाला
ब्यूरो/खेकड़ा / अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers also did not agree on the value of Rshasn Mnwvl
कुंडली पेरिफेरल हाईवे में अधिग्रहण की गई भूमि के बढे़ मुआवजे की मांग को लेकर ग्राम सरफाबाद के जंगल में चल रहा किसानों का धरना जारी है। बुधवार को एसडीएम वार्ता के लिये पहुंचे। मगर, किसानों ने मांग के पूरा होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी देने से वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन


बुधवार को उपजिलाधिकारी खेकड़ा मनोज कुमार खेकडा एवं चांदीनगर के थानाध्यक्षों के साथ किसानों के बीच वार्ता के लिए पहुंचे। एसडीएम ने किसानों से उनकी मांग उच्च स्तर पर पहुंचाकर यथा संभव निदान कराने का आश्वासन दे धरना समाप्त करने को कहा।
विज्ञापन


मगर, किसानों ने साफ लहजे में कहा कि जब तक उनकी मांग मानकर बढ़ा मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक धरना  जारी रहेगा। चाहे इसके लिये उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पडे़, वह पीछे नही हटेंगे। जल्द ही आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वार्ता बेनतीजा रहने पर उपजिलाधिकारी, थानाध्यक्ष खेकड़ा सुनील शर्मा समेत सभी अधिकारी वापस लौट गए। इस दौरान राजेश यादव, चमनलाल शर्मा, धर्मपाल सिंह, धूम सिंह भगत, अजेंद्र आर्य, महेंद्र सिंह, विरेंद्र यादव, हरेंद्र सिंह, श्रीपाल, भूलेराम, ओमकार शर्मा, राहुल धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed