फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer shot dead

सिरसलगढ़ में किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 03 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 03 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead
सिरसलगढ़ गांव में किसान की हत्या के बाद विलाप करती परिवार की महिलाएं। - फोटो : amar ujala
बागपत के सिरसलगढ़ गांव में रविवार की रात में भैंसा - बुग्गी से खेत में भूसा लेने जा रहे किसान की बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। किसान के साथ जा रहे दो लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। किसान के पिता ने बिनौली थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


किसान सुशील उर्फ कल्लू (40) पुत्र जयपाल सिंह सिरसलगढ़ गांव जा रहने वाला था। वह रविवार की रात में घर से भैंसा-बुग्गी लेकर रंछाड़ निवासी कंवर पाल पुत्र महावीर और गांव के ही अमित पुत्र राज कुमार के साथ खेत में भूसा लेने जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए मिले। उन्होंने सुशील को आवाज देकर बीड़ी मांगी। उसने बीड़ी-माचिस निकालीं तो बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान अमित और कंवर पाल ने भागकर जान बचाई। एक गोली सुशील की छाती में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


उधर, कंवर पाल और अमित ने इसकी सूचना गांव जाकर ग्रामीणों को दी। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आसपास बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं लगा। परिजन घायल सुशील को सीएचसी बिनौली से गए। वहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सुशील के पिता जयपाल सिंह ने थाने में बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किसान के दोस्त कंवर पाल को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
बड़ौत।  सुशील की मौत से उसकी मां लीला देवी, पत्नी जूली, बेटी निधि, बेटे हर्ष और वंश का रोते-रोते बुरा हाल है। उन्होंने कहा सुशील की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, फिर उसकी हत्या क्योें की गई। बिलखती पत्नी को परिवार की महिलाएं ढ़ाढ़स बंधाने में जुटी थी। सुशील के दो भाई और हैं। इनमें कुलदीप गुड़गांव में एक कंपनी में नौकरी करता है, जबकि चांदवीर गांव में ही है और सुशील के साथ खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed