फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer politics will get a boost with Sompal Shastri joining the party

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के पार्टी में आने से किसान राजनीति को मिलेगा बल

Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer politics will get a boost with Sompal Shastri joining the party
- अक्षय सुसाइड प्रकरण में पुलिस की कार्यशैली पर जतायी नाराजगी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को रालोद की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के पार्टी में आने से किसान राजनीति को बल मिलेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा जगपाल तेवतिया ने कहा कि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सोमपाल शास्त्री भी एक बड़े किसान नेता है। उनके पार्टी में शामिल होने से किसान राजनीति को बल मिलेगा। किसान हित को देखते हुए सोमपाल शास्त्री ने रालोद में आने का निर्णय लिया। पार्टी पदाधिकारी उनके इस निर्णय का स्वागत करते है। रालोद के प्रदेशीय उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने कहा कि रंछाड़ में अक्षय तोमर कांड ने पुलिस के काले चेहरे को सबसे सामने ला दिया है। पुलिस ने पहले अक्षय के साथ मारपीट की बाद में उसके घर में तोड़फोड़ करते हुए उसकी मां व ताई को हिरासत में लिया। इससे आहत होकर अक्षय ने आत्महत्या कर ली। इस तरह का उत्पीड़िन सहन नहीं किय जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अजय कुमार,अरूण तोमर उर्फ बोबी, युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, संजीव मान, रामकुमार चेयरमैन, डॉ. इरफान मलिक,आशुतोष तोमर, अशोक चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन

अक्षय सुसाइड प्रकरण
बड़ौत। भाजपा के पूर्व सदस्य विनोद कुमार एडवोकेट ने आरएसएस बिनौली खंड़ के संघ चालक श्रीनिवास के पुत्र अक्षय सुसाइड मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द कार्यवाही कर जेल भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस निरंकुश हो गई है। राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस की हरकतों के कारण आत्महत्या पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्पूर्ण प्रकरण की जंाच आईबी स्तर के पुलिस अधिकारी से कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख मानदेय सहायता की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed