फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer news

Baghpat News: गन्ना भुगतान के लिए मलकपुर मिल को 15 दिन का अल्टीमेटम

Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
farmer news
बड़ौत। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की मलकपुर में सोमवार को बैठक हुई। इस मौके पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने के लिए मलकपुर चीनी मिल को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को समय पर उनकी फसलों का उचित दाम दिलाने, खा व बीज उपलब्ध कराने व ब्याजमुक्त ऋण दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा। कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाए।
विज्ञापन

जिन्हें हल कराने के लिए अफसरों को भी घेरने का काम किया जाएगा। कहा कि यदि मलकपुर शुगर मिल ने 15 दिन के अंदर किसानों का पूर्ण बकाया भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। इस दाैरान राजीव चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर त्यागी, रुचि देवी, नितिन जयंत, शुभम तोमर, शुभम खोखर, वागीश धामा व सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed