{"_id":"689ce9fdb2e175795007e594","slug":"farmer-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-136558-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कलक्ट्रेट में भाकियू की पंचायत, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कलक्ट्रेट में भाकियू की पंचायत, लगा जाम
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवा
बागपत। भाकियू ने बुधवार को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने के बाद कलक्ट्रेट में पंचायत की। इस दौरान ट्रैक्टर को कृषि यंत्रों की सूची में शामिल करने, बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, गोवंशों को पकड़वाने और स्मार्ट मीटर के विरोध समेत अन्य मांग उठाई गईं।
इससे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे जाम हो गया और तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सिसाना गांव से यूपीएसआईडीसी कट तक नेशनल हाईवे वनवे करना पड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर कलक्ट्रेट में पंचायत करने की घोषणा कर रखी थी। इसके तहत बुधवार की सुबह जिलेभर से भाकियू नेता सैकड़ों ट्रैक्टरों से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में पहुंचे। कलक्ट्रेट में पंचायत की अध्यक्षता थांबा चौधरी व यशपाल चौधरी और संचालन विनोद चौधरी व सुरेश राणा ने किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसीलों में किसानों की फरद में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही और खेतों में गोवंश फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को बिजली के नोटिस भेजकर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी, दिल्ली एनसीआर के महासचिव प्रदीप गुर्जर, हिम्मत सिंह, उर्मिला तोमर, हरेंद्र दांगी, नीरज व विजयपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की टीम छापामारी करने आई तो सिखाएंगे सबक : कलक्ट्रेट में पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू नेता हरेंद्र दांगी ने ऊर्जा निगम के अफसरों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांवों में छापामारी कर किसानों को कार्रवाई की धमकी दी जाती है और अवैध वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में छापामारी करने वाले ऊर्जा निगम के कर्मियों को सबक सिखाया जाएगा।
ये रहीं प्रमुख मांगें : भाकियू की पंचायत में वक्ताओं ने ट्रैक्टर को कृषि यंत्र घोषित करने, शुगर मिलों से गन्ना बकाया भुगतान दिलाने, खेतों में फसल बर्बाद करने वाले गोवंशों को पकड़वाने, थानों और तहसीलों में किसानों का उत्पीड़न रोकने, नेशनल हाईवे के अंडरपास के नीचे सफाई कराने की मांग की। साथ ही गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया गया। समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की एडीएम पंकज वर्मा से वार्ता भी हुई और उनको ज्ञापन सौंपा गया।