फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer news

Baghpat News: हरियाणा प्रशासन ने रोका यूपी के किसानों का धान

Thu, 16 Oct 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
farmer news
बिडौली। मेरठ–करनाल हाईवे स्थित बिडौली बॉर्डर पर हरियाणा प्रशासन ने यूपी के किसानों की धान को रोक दिया गया। इसे लेकर किसान परेशान हैं। बॉर्डर पर धान से लदे वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

हरियाणा प्रशासन ने बॉर्डर पर विशेष टीम गठित कर चौकी मंगलौरा पर तैनात किया है, जो किसी भी वाहन को बिना हरियाणा मंडियों के अंदर नहीं जाने दे रही। टीम किसानों से यह कह रही है कि जिनके पास हरियाणा में धान बेचने का पोर्टल है, वही आगे जा सकते हैं, अन्यथा सभी को बॉर्डर से वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस रोक के चलते बुधवार सुबह से ही मेरठ–करनाल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। किसान वाहन चालकों किसानों का कहना था कि वे 10 से 12 घंटे से अधिक समय से वहीं फंसे हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में हरियाणा प्रशासन की गठित टीम के मजिस्ट्रेट दिनेश ने बताया कि उन्हें डीसी के आदेश मिले हैं कि किसी भी अवैध धान से भरे वाहन को हरियाणा में प्रवेश न दिया जाए। केवल वही किसान जिनका पोर्टल हरियाणा में पहले से बना है, उन्हें ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। उधर यूपी के किसानों का कहना है कि उनकी जमीनें यूपी में हैं, इसलिए हरियाणा में पोर्टल बनवाना उनके लिए लगभग असंभव है। ऐसे में प्रशासन की इस कार्रवाई से उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि फसल की बिक्री पर किसी भी प्रकार की क्षेत्रीय रोक न लगाई जाए ताकि वे अपनी मेहनत की कमाई का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed