{"_id":"606364b08ebc3e8d04729764","slug":"farmer-dies-due-to-tractor-overturning-baghpat-news-mrt5322201135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। क्षेत्र के रठौड़ा निवासी किसान जयवीर की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। जयवीर सोमवार को मिलकपुर शुगर मिल से अपने गांव लौट रहा थे। गांव के मदरसे के पास ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबने से जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बुग्गी में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सरूरपुर पुलिस चौकी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बुग्गी में बैठे किसान की मौत हो गई। भैंसे ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। सरूरपुर निवासी राजेंद्र खेती के साथ मजदूरी भी करता था। मंगलवार सुबह व बुग्गी से खेत पर जा रहा था। पुलिस चौकी के सामने कट से वह हाईवे पार कर रहा था। तभी एक वाहन ने बुग्गी में टक्कर मार दी। बुग्गी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भैंसे की भी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल राजेंद्र को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।