{"_id":"58601e844f1c1b8840eeb6d9","slug":"fanfare-celebrating-christmas-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना क्रिसमस-डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना क्रिसमस-डे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 26 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
बागपत के गायत्रीपुरम कॉलोनी में क्रिसमस मनाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में क्रिसमस डे धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। गिरजाघरों में प्रार्थना सभा हुई। कॉलोनियों में भी क्रिसमस डे का उल्लास रहा।
दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर स्थित किस्तु ज्योति कान्वेंट में क्रिसमस डे पर गिरिजाघर को सजाया। इस दौरान गुब्बारे, पतंग के कागज और अन्य सामानों से प्रभु यीशु की झांकी सजाई।
इसके बाद केक काटा। फादर जोश जोसेफ ने प्रार्थना कराई । उन्होंने प्रभु यीशु के संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसमें सिस्टर मरसी, सिस्टर रमी, सिस्टर फिलोपियन, सिस्टर अनीश, सिस्टर मरीन, सिस्टर डोलफी, सिस्टर जिसरेरस आदि रही। इसके अलावा क्रिसमस डे पर शहर के विभिन्न कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
जैन धर्मशाला में बच्चों ने प्रभु यीशु के संदेशा को उपस्थित लोगों तक पहुंचाया। गायत्रीपुरम मोहल्ले में सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने घर-घर में टॉफी समेत अन्य उपहार बांटे। आर्यनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। फिल्मी धुनों पर बच्चों ने नृत्य किया। लुहारी गांव के लोगों ने क्रिसमस डे को धूमधाम के साथ मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें मुफीद, अनुज, रिया, रिहान, शबा, अमन, इकरा आदि रहे। मिनी मिरकल क्रेश प्ले स्कूल में क्रिसमस डे पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करके मनोरंजन किया।
उधर, बड़ौत के चर्चों व क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में प्रभु यीशु का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में हुई प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या सिस्टर जस्सी जोस ने यीशु के जन्म से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान सिस्टर रिनी जॉर्ज व अन्य शिक्षकों ने सहयोग दिया।
खेकड़ा। नगर के मोहल्ला विजयनगर के सीएनआई चर्च में हुए कार्यक्रम में पादरी वरुण सेवियो एल्फर्ड ने यीशु के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान सत्यपाल सिंह, अमित कुमार, जगमोहन, इंद्रपाल सिंह, कर्नल सिंह, संजय कुमार, विकास, विजेंद्र, राजीव, पूनम, बबीता, गीता, सोनिया, सोहनबीरी, सरोज, सरिता आदि मौजूद रहे।