फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family raised questions on the revelations of the Bharata murder case

भरत हत्याकांड के खुलासे पर परिजनों ने उठाए सवाल

Tue, 09 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Family raised questions on the revelations of the Bharata murder case
परिजनों ने डीएम से लगाई उच्च स्तरीय जांच कराने की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। थाना रमाला क्षेत्र के गांव कंडेरा के भरत हत्याकांड के पुलिस के खुलासे से पीड़ित परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने डीएम से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

गांव कड़ेरा में 26 जनवरी की रात भरत पुत्र विनोद की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी आशीष उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया था। उसके पास से तमंचा भी बरामद दिखाया था। उसका दूसरा साथी अवतार अभी फरार चल रहा है। पुलिस के खुलासे के अनुसार अवतार का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। उसके साथ दोस्ती के लिए भरत दबाव बना रहा था। लड़की ने अपने अवतार को बताया तो उसने साथी आशीष उर्फ छोटू के साथ मिलकर भरत की हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि यदि छोटू हत्या में शामिल था तो डॉग स्क्वॉयड टीम उसे क्यों नहीं पकड़ सकी। जबकि वह मौके पर था। साथ ही उन्होंने लड़की की जानकारी भी पुलिस से मांगी। इसके अलावा भी परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed