{"_id":"571925c84f1c1b087a8b4ab4","slug":"family-is-forced-to-live-in-the-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में जीवनयापन करने के लिए मजबूर है परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में जीवनयापन करने के लिए मजबूर है परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में घर से बाहर फेंके सामान के पास बैठे दंपति ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के विजय नगर में आरोपियों ने मकान पर कब्जा कर लिया है और परिवार समेत सामान सड़क पर फेंक दिया। पिछले आठ दिन से परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। परिवार ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
कुशल पाल मुकंदपुर गांव का रहने वाला है। 20 मार्च 2010 में उसने विजय नगर में एक सौ एक गज का प्लॉट लिया था और 91 हजार रुपये नगद दिए थे। शेष पैसा वह किस्तों में दे रहा था। कुशल पाल ने बताया कि जिससे उसने यह प्लॉट खरीदा था, बार-बार कहने के बाद भी वह इसका बैनामा भी नहीं करा रहा था। उन्होंने इस प्लॉट में अपना मकान भी बनाया हुआ है।
उन्होंने बताया आठ दिन पूर्व उनके मकान पर कुछ आरोपी लोग आए और मकान में रखा सारा सामान बाहर फेंक डाला। जब कुशल पाल और उसकी पत्नी मीरा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उन्हे जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी मकान पर अपना ताला लगाकर चले गए। विगत आठ दिन से यह परिवार भूखा प्यासा खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहा है।
विज्ञापन
कुशल पाल ने बताया उन्होंने अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन न्याय नहीं मिला। उसका यह भी कहना है कि यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। अब उसने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होगा। इस संबंध में सीओ सीपी सिंह ने बताया इस मामले में जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।