फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family attacked for not bringing cigarettes

सिगरेट न लाने पर परिवार पर हमला बोला

Sat, 14 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Family attacked for not bringing cigarettes
सिगरेट न लाने पर परिवार पर हमला बोला
विज्ञापन

बागपत। हरचंदपुर गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में सुन्हैडा गांव के कुछ युवकों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने एवं हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की।

कलक्ट्रेट पहुंचे जोनी पुत्र महावीर, अनुज पुत्र ओमप्रकाश, विक्की पुत्र छोटेराम व अंकित पुत्र सोहनलाल का कहना था कि वह 10 मार्च को होली खेल रहे थे। तभी वहां सुन्हैड़ा गांव के कुछ युवक आए। उन्होंने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सिगरेट लाने के लिए कहने लगे। मना करने पर युवकों ने उनके साथ लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों के साथ हमला कर दिया। युवकों के हमले से अंकुर के हाथ में चोट आई है। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक करीब 30-40 लोगों को लेकर गांव आए और गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हवाई फायर किए तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने जिलाधिकारी से युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में श्रवण, मितलेश, बाला, रोशनी, पूनम, जोनी, विक्की, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed