काठा गांव में परिवार पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठा गांव के विजयपाल सिंह ने दी तहरीर में कहा पड़ोस के लोगों का उनके परिवार से कुछ समय पहले मामूली विवाद हो गया था। तभी से ही आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। इसके चलते आरोपियों ने मंगलवार को उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर पथराव कर दिया।
इसमें वह स्वयं, राजपाल, मनोज, चरत सिंह, राज कुमार और पिसू घायल हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। पड़ोस के अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर उनकी जान बचाई। बाद में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप है आरोपी धमकी देकर गए यदि पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इससे पूरा परिवार भयभीत है।
उन्होंने कोतवाली में घटना की शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने कहा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुराना कस्बा में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। उन्होंने घटना की शिकायत की है।