खेकड़ा। फखरपुर मार्ग पर बने गड्ढों और फैली कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खेकड़ा से ग्राम फखरपुर जाने वाला संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील बना हुआ है। मार्ग पर फैली कीचड़ के कारण पैदल और वाहनों से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार कीचड़ में फिसलकर घायल भी हो रहे हैं।
मोहल्लावासियों अरुण शर्मा, अजय शर्मा, सुनील शर्मा, संजय कुमार, मुनेश शर्मा आदि ने जिलाधिकारी से जर्जर हाल मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की हैं। एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्दी ही समस्या का निदान कराया जाएगा।