फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fake mawa, milk business continues unabated

अभी भी बदस्तूर जारी है नकली मावा, दूध बनाने का कारोबार

Tue, 18 Oct 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fake mawa, milk business continues unabated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। त्योहारी सीजन शुरू होते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट का दौर तेज हो गया है। गांव-गांव में दर्जनों ऐसे अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं जहां पर धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। अधिकारियों ने भी नकली मावा, दूध बनाने की भट्ठियों पर छापा मारा परंतु कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान के नेतृत्व में तीन दिन पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ट्योढ़ी गांव में छापा मारा था। यहां अधिकारियों ने 50 कुंतल मिलावटी मावा नष्ट कराया था। इसी दिन बड़ौली गांव में डीसीएम से 13 कुंतल नकली मावा एसडीएम ने जब्त कर नष्ट कराया था। वहीं, पांच दिन पहले बड़ौत में एसडीएम सुभाष सिंह ने डीसीएम से 11 कुंतल नकली मावा जब्त कर नष्ट कराया था। इसके बावजूद तहसील क्षेत्र के कई गांवों से मिलावटी मावा दिल्ली सप्लाई किया जा रहा है। दिल्ली से पाउडर के बोरे, रिफाइंड व अन्य हानिकारक वस्तुएं नकली मावा व दूध बनाने के लिए लाई जा रही हैं।
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
फूड इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि छापा मारकर नमूने लिए जा रहे हैं। तीन दिन पहले एडीएम द्वारा ट्योढ़ी गांव में छापा मारा था। यदि फिर भी मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा है तो आकस्मिक छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed