फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Faith in God leads to human well-being: Anubhuti MataFaith in God leads to human well-being: Anubhuti Mata

भगवान पर विश्वास रखने से होगा मनुष्य का कल्याण : अनुभूति माता

Sun, 07 Jun 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Faith in God leads to human well-being: Anubhuti MataFaith in God leads to human well-being: Anubhuti Mata
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 06केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा-अर्चना की।


विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक से हुई। इसके बाद शांतिधारा और कष्ट निवारक क्रियाएं संपन्न की गईं। मंडप की शुद्धि करके अनुष्ठान को आगे बढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों के साथ भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। यह पूजा अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से की गई। इस अवसर पर एक धर्मसभा का भी आयोजन किया गया। धर्मसभा में अनुभूति माता ने अपने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है। अनुभूति माता ने यह भी बताया कि भगवान की भक्ति करके ही मनुष्य अपने जीवन का वास्तविक कल्याण प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी को भगवान पर अटूट विश्वास रखने का संदेश दिया। इस मौके पर श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, मोहित जैन, मनोज जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन और महेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed