फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   factory malik ko pakadne ke liye dabis di

फैक्टरी मालिक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस

Sun, 13 Oct 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
factory malik ko pakadne ke liye dabis di
फैक्टरी मालिक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। अमीनगर सराय रोड़ पर सोहन पापड़ी की फैक्टरी में अवैध पटाखे मिलने के प्रकरण में जहां फैक्टरी मालिकों के खिलाफ अवैध पटाखे रखने पर मामला दर्ज कर उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया था। उसका भाई फरार है। पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

शुक्रवार को अमीनगर सराय रोड पर सोहन पापड़ी की फैक्टरी में एसडीएम और सीओ द्वारा लगाए गए छापे के दौरान वहां अवैध पटाखों का जखीरा मिला था। फैक्टरी मालिक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। फैक्टरी मालिक का भाई गौरव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उसका भाई सोनू अभी फरार है। पुलिस उसे भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोहन पापड़ी के डिब्बे सीज किए थे। वहां से दो सैंपल जांच के लिये भेजे है। वहीं दूसरी ओर सोहन पापड़ी के डिब्बों पर जिस पर गलत पता दर्ज किया है। इस धोखाधड़ी के मामले में अफसर अब तक चुप्पी साधे हैं। वहीं, दूसरी ओर व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार ने बताया कि कर निर्धारण के मामले में अब एसआईबी की टीम भी यहां पहुंची थी। इसमें डिप्टी कमिश्नर ने पूरी फैक्ट्री के कागजात अपने साथ ले गये है और वहीं से कर निर्धारण की कार्रवाई होगी। वहीं फैक्ट्री मालिक को जीएसटी रजिस्ट्रेशन के बारे में नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed