{"_id":"6862e5c81ea4e8c9b80724dd","slug":"factories-get-legal-recognition-after-registration-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-134061-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंजीकरण के बाद फैक्टरियों को मिलती है कानूनी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंजीकरण के बाद फैक्टरियों को मिलती है कानूनी मान्यता
Tue, 01 Jul 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बागपत। औद्योगिक क्षेत्र बागपत के प्रशासनिक भवन में सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उद्यमियों को फैक्टरियों का पंजीकरण कराने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंजीकरण कराने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। मौके पर एक फैक्टरी का पंजीकरण भी किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ मयूर माहेश्वरी के निर्देश पर यह शिविर लगाया गया। यूपीसीडा की परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल, कारखाना विभाग के सहायक निदेशक रवि प्रकाश सिंह व विवेक सारस्वत तथा उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी ने उद्यमियों को पंजीकरण कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने उद्यमियों से कहा कि फैक्टरियों का पंजीकरण कराने के बाद ही कानूनी मान्यता मिलती है।
उद्योग चलाने के लिए सभी विभागीय पंजीकरण कराना जरूरी होता है। पंजीकरण के बाद भविष्य में उद्यमी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। यूपीसीडा की परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उद्यमियों की सुविधा के लिए औद्योगिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रक्रियाओं को सरल किया है।
विज्ञापन
इस दौरान बागपत इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष जैन, सचिव भगवान दास, संयुक्त सचिव दीपक मखीजा, कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार मौजूद रहे।
-- -- -- -- --