{"_id":"60bd0b488ebc3e59b4438b7e","slug":"facebook-s-friendship-reached-the-engagement-now-separated-again-kahkra-news-mrt541489441","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई तक पहुंची फेसबुक की दोस्ती, अब फिर हुए अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई तक पहुंची फेसबुक की दोस्ती, अब फिर हुए अलग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। फेसबुक पर खेकड़ा के एक युवक और अमरोहा निवासी एक युवती की दोस्ती प्यार में बदलने के बाद सगाई तक पहुंची। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और सगाई टूट गई। अब दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ देकर सगाई में दिया गया सामान वापस दिलवाने की मांग की।
खेकड़ा निवासी एक युवक की फेसबुक पर अमरोहा निवासी एक युवती से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों में ही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने अपने परिजनों को भी मामले से अवगत करा दिया। दोनों के परिजन भी उनके इस निर्णय पर राजी हो गए। परिजनों ने उनकी शादी तय करते हुए सगाई की रस्म की अदायगी कर दी। सगाई की रस्म के समय दूल्हे पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए जेवरात और कीमती कपड़े दिए गए। दुल्हन पक्ष ने भी दूल्हे को सगाई में नगदी और सोने के जेवरात दिए। इसके बाद युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद बन गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के परिजनों ने सगाई तोड़ दी।
रविवार को दोनाें पक्षों ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी और सगाई में दिया गया सामान वापस दिलवाने की मांग की। खेकड़ा के कुछ प्रबुद्ध लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे। कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।