फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exposing the negligence of panchayat secretaries

पंचायत सचिवों की लापरवाही उजागर

Tue, 21 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 21 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
छपरौली ब्लाक के 26 गांवों में विकास कार्यों के लिए पांच पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन ब्लाक के 23 गांवों में आज तक भी विकास कार्य शुरू नहीं कराया है। बजट भी समय से खर्च नहीं हो पा रहा। इस संबंध बीडीओ ने कहा यदि सात दिन में कार्य शुुरू नहीं हुए तो संबंधित सचिव का वेतन रोक कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गांवों में विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन  पंचायत सचिवों की तैनाती करता है। इनकी अनुमति के बिना गांवों में विकास कार्य नहीं होते हैं। छपरौली ब्लाक में 26 गांवों में विकास कार्यों को कराने के लिए पांच ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती की। 26 में से केवल तीन ही गांवों में विकास कार्य शुरू हो सके,  23 गांवों में कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार  पंचायत सचिवों ने तालाबों की सफाई, बजट खर्च करने, मनरेगा योजना में कार्य कराने, डॉ. राममनोहर लोहिया योजना में बने आवासों के फोटोग्राफ और कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र आदि कार्य भी नहीं किए है। इससे ग्राम विकास का बजट खर्च नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर बीडीओ ने लापरवाह छपरौली ब्लाक के कुर्डी के संदीप कुमार, रमाला के शिव कुमार, सूप राजपुर के कृष्ण कुमार, चांदनहैड़ी के नरेंद्र दत्त शर्मा और रठौडा के वीरेंद्र पाल को एक सप्ताह में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कार्य शुरू न होने पर संबंधित सचिव के वेतन रोकने से लेकर विभागीय कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed