फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Explosions in the shop were blown out due to the explosion of gas cylinders

गैस सिलिंडर फटने से दुकान के परखच्चे उड़े, तीन गंभीर रूप से झुलसे

Sat, 08 May 2021 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Explosions in the shop were blown out due to the explosion of gas cylinders
रमाला (बागपत)। क्षेत्र के इब्राहिमपुर माजरा गांव में शनिवार को हलवाई की दुकान में गैस सिलिंडर फट गया। जिससे दुकान की छत उड़ गई। वहीं, काम कर रहे तीन लोग झुलस गए। तेज धमाके से आसपास के लोग भी झुलस गए। दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर माजरा गांव में बिल्लू हलवाई की दुकान है। जिसमें शाम को सोहित, आशीष निवासीगण माजरा व विकास निवासी बुढ़पुर काम कर रहे थे। इसी दौरान दुकान में रखे सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते दुकान में रखा दूसरा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे दुकान के परखचे उड़ गए। धमाके से आसपास के लोग भी दहल गए। आग में सोहित, आशीष और विकास गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। आग में दुकान में रखा फ्रिज, बैटरी, इन्वर्टर, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दुकान मालिक बिल्लू व अन्य लोग भी मामूली रूप से झुलस गए। उसने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद सिलिंडर में विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। मौके पर एकत्र लोग कोरोना कर्फ्यू में दुकान खोले जाने पर भी सवाल उठा रहे थे। इंस्पेक्टर रवींद्र यादव का कहना है कि घटना की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed